मंडी :परी शर्मा – छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्री महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस बार शिवरात्री महोत्सव की थीम शिवरात्री तब और अब रहेगी। स्मारिका में मंडी की सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों, खान-पान, पहनावे और लोकनृत्यों को स्मारिका में दिखाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2023 में स्मारिका के प्रकाशन के लिए उपमंडल अधिकारी मंडी एवं स्मारिका उप समिति की अध्यक्ष रितिका की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बार स्मारिका में मंडी की सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों, खान-पान, पहनावे और लोकनृत्यों को स्मारिका में दिखाया जाएगा।
स्मारिका के लिए लोगों से लिए जाएगें आर्टिकल
एसडीएम ने बताया कि स्मारिका की थीम मंडी का शिवरात्रि मेला का प्राचीन स्वरूप और यहां की लोक परम्पराएं रहेंगी। स्मारिका में मंडी के शिवरात्रि मेले को पहले और अब के स्वरूप में मनाए जाने की झलक को स्मारिका में दिखाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मंडी के लेखकों से 30 जनवरी तक लेख जिला भाषा कार्यालय में भेजने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार स्मारिका को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसकी सॉफ्ट कॉपी तैयार कर इसका ई-प्रकाशन किया जाएगा।
मंडी शिवरात्रि से जुडे़ इतिहास को युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए स्मारिका का मुख्य पृष्ठ का डिजाइन मंडी कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता करवाकर तैयार करवाया जाएगा। वहीं देवी देवताओं की दंत कथाएं और, नृत्य, गायन, आर्ट एंड कल्चर, खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक दवाई और अन्य विषयों को ध्यान में रखकर समारिका तैयार की जाएगी। इसके अलावा समारिका में इस बार मंडी वासियों से आर्टिकल भी लिए जाएगें।
