By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञों ने जांचा मंडी के लोगों के दिलों का हाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञों ने जांचा मंडी के लोगों के दिलों का हाल
healthhimachal

आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञों ने जांचा मंडी के लोगों के दिलों का हाल

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/19 at 4:29 PM
Share
सीमा शर्मा, मंडी: मंडी के लोगों के दिल का हाल जानने के लिए गुरुवार को मंडी के माता भीमा काली मंदिर भीउली में दो दिवसीय फ्री हार्ट केयर कैंप का शुभारंभ एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने किया। यह कैंप 20 जनवरी शाम 5 बजे तक चलेगा। कैंप में आईजीएससी शिमला के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मरवाह अपनी टीम के साथ पहुंचे और लोगों के हृदय की जांच की। पहले दिन भारी संख्या में लोगों ने फ्री हार्ट केयर कैंप का लाभ उठाया।
कैंप 9 बजे से सांयकाल 5 बजे तक लगेगा। इस शिविर में आईजीएससी शिमला के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव मरवाह अपनी टीम के साथ पहुंचे और लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। कैंप में ईसीजी, इको और पेस मेकर प्रोग्रेमिंग जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं साथ ही हृदय से संबंधित बीमारियों का परामर्श दिया गया । फ्री हार्ट केयर कैंप के पहले दिन भारी संख्या में हर आयु वर्ग लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और जांच करवाई।
आईजीएससी शिमला के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से अपने हृदय की जांच करवाने के लिए लोग लाइनों में लगे रहे। शिविर के आयोजक विशाल कपूर और सपना कपूर ने कहा कि इस कैंप का लाभ लेने के लिए ना केवल मंडी शहर बल्कि जिला के अन्य क्षेत्र के भी लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन आगामी समय में भी किया जाएगा ताकि लोगों को इलाज के लिए शिमला ना जाने पड़े,यहीं उन्हें सुविधा मिलती रहे। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
समाजसेवी प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष इस निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है और 700 से 800 मरीज कैंप का लाभ उठाते हैं। जो लोग शिमला नहीं जा पाते है उनके लिए यह कैंप सुविधाजनक हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मंडी के जोनल अस्पताल में भी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती का आग्रह किया ताकि लोगों को यहीं हृदय रोग से संबंधित इलाज की सुविधा मिल सके।
TAGGED: camp, Cardiologists, hearts, IGMC, mandi
admin January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू,शुक्रवार को चढ़ेगा बाबा भूतनाथ शिवलिंग पर मक्खन
Next Article एसआईयू बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौरान व्यक्ति से बरामद किया 1.66 ग्राम चिट्टा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?