सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल पुलिस का नशेड़ियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। हिमाचल पुलिस आए दिन नशा तस्करों को पकड़ रही है। ताजा मामले में सोलन पुलिस ने रविवार देर रात दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। सोलन पुलिस ने फिलहाल दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
NDPS एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम एमसी हॉल सोलन के पास पहुंची तो सूचना प्राप्त हुई कि ठोडो ग्राऊँड से धोबीघाट पैदल रास्ता में जाते समय उपर दायीं ओर दो पुराने तीन शैड/पोश मकान के पास दो युवक खड़े थे । एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि तलाशी लेने पर दोनो उक्त युवकों से दो चेन वाले पर्स में दो सीरिंज जिनके उपर Dispo Van 1 ml लिखा था और एक गोल्ड फ्लैक सिगरेट डिब्बी के अन्दर एक प्लास्टिक पाऊच जिसमें एक गांठ लगी थी,इससे चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ है । चिट्टा/हैरोईन का कुल वजन 6.29 ग्राम पाया गया । जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
