बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ट्रक ऑपरेटरों की समस्या को लेकर गंभीर हैं। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने इस मसले को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।
पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से कई बार ऑपरेटरों की समस्या के समाधान को लेकर वार्ताएं करवाई, लेकिन बीडीटीएस के ही कुछ ऑपरेटर राजनीति कर रहे हैं। दो हिस्सों में यह लोग बंटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में ही इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो भाजपा नेता गंभीरता दिखाएं। ताकि ऑपरेटरों के अलावा अन्य लोगों की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने आग्रह किया है कि यह लोग राजनीति करने के बजाए ट्रक ऑपरेटरों के हितों की बात करे।
