बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर की एसआईयू की टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति से 19.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बता दें कि टीम प्रभारी नरेंद्र कौंडल के नेतृत्व में राजेश कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार ने एनएच 205 नोनि पेट्रोल पंप के पास नाका बंदी की थी। इस दौरान वहां पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी , ऐसे में चंडीगढ़ से मनाली जा रही बस को चेकिंग के लिए रोका गया।
इस बस में सवार एक व्यक्ति, पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाने लगा। जब टीम के द्वारा उसे चेक किया तो उसके पास एक लिफाफा बरामद हुआ। इसे जब खोला गया तो उसमें चिट्टा पाया गया। इसका वजन किया गया तो 19.25 ग्राम चिट्टा पाया गया।एसआईयू की टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई जारी कर दी है।
