सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति: मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की और से लगाया गया यहां अनुमान बिल्कुल सटीक निकला है और प्रदेश में पिछले कल से ही मौसम खराब बना हुआ हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही हैं। प्रदेश में लाहौल स्पीति, किन्नौर,चंबा सहित कांगड़ा जिला की ऊंची पहाड़ियों पर लगातार बर्फ़बारी हो रही हैं।
बात अगर लाहौल स्पीति की करें तो यहां कल देर रात से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था और यह दौर लगातार जारी हैं। घाटी में अभी तक 1 फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है और वही पूरी घाटी बर्फ से लद चुकी हैं। घाटी में हो रही बर्फ़बारी से कई सड़क मार्ग भी बाधित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी हुई बाधित।
लाहौल में भार भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी अब अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सफर ना करने की अपील की हैं। साथ ही कहा गया है कि जो व्यक्ति इस समय जहां हैं वहीं रुके और जब तक मौसम साफ नहीं होता लोग सफर ना करें।
