राहुल चावला,धर्मशाला:जिला कांगड़ा में लगातार हो रही बरसात व भारी तूफान के चलते लाखों की सरकार व निजी संपत्ति को नुकसान हुआ हैं। उपमंडल धर्मशाला की बात करें तो यहां पिछले दो दिनों से चल रही आंधी तूफान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया हैं। तूफान के कारण बिजली विभाग को भी करारा झटका लगा हैं।
धर्मशाला बिजली विभाग के एक्सियन विकास ठाकुर ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण बिजली की तारें टूटने के कारण विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ हैं। विभाग के कई ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बाधा आई है उसे विभाग के कर्मचारियों की ओर से दुरूस्त किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि आंकलन के बाद ही यह देखा जाएगा की तूफ़ान के कारण विभाग को कितना नुकसान हुआ हैं। लगातार हो रही बारिश और तूफ़ान ने तबाही मचा रखी हैं और इससे विभाग को भी काफी नुकसान हो रहा हैं।
