देवेंद्र,नाहन: सिरमौर जिला की सबसे ऊपरी चोटी शिरगुल स्थली चूड़धार में फिर हुए हिमपात के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से चूड़धार यात्रा पर ना जाने की अपील की हैं। वहीं क्षेत्र में मौसम लगातार खराब बना हुआ हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर यात्रा पर न जाने की अपील की हैं।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि चूड़धार में ताजा बर्फबारी हुई हैं, ऐसे में वहां श्रद्धालुओं का जाना खतरे से खाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह देखने को मिला है कि श्रद्धालु खराब मौसम के बीच रास्ता भटक जाते हैं और उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ता हैं।
डीसी ने कहा कि चूड़धार में जब तक मंदिर प्रबंधन कमेटी व प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध ना करवा पाए तब तक लोग चूड़धार यात्रा पर ना जाएं।
