अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय ज़िला किन्नौर में बीते तीन दिनों से ही मौसम ख़राब चल रहा हैं। यहां जिला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही हैं। शनिवार को एक बार फिर से जिला का तापमान शून्य के पार हो चूका हैं। जिला के ऊंचाई वाले पहाड़ियों व ऊंचे ग्रामीण क्षेत्र छितकुल, रकछम, कुनो चारंग, लिप्पा, आसरंग मे मौसम के बिगड़ते ही हल्की बर्फबारी शुरू हुई और निचले इलाकों मे हल्की हल्की बारिश शुरू हुई हैं। ऊंचे ग्रामीण इलाकों में बर्फ की सफ़ेद चादर बिछने व निचले इलाकों मे बारिश शुरू होने से अब बागवानों व किसानों को सिंचाई से हल्की निजात मिल रही हैं।
डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने जिला में बर्फबारी व बारिश का 26 मार्च तक अलर्ट जारी किया है और पर्यटकों को जिन भी क्षेत्रों में रुके हुए है फिलहाल मौसम अनुकूल होने तक उन्हीं क्षेत्रों में रुकने की सलाह दी हैं। इसके अलावा प्रशासन ने मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए ज़िला के तीनों खंडों में सड़क मार्ग की बहाली के लिए पूर्व में ही मशीनरी तैनात कर रखी हैं ताकि आपात काल परिस्थिति में सड़कों को बहाल किया जा सके।
इसके अलावा जिला किन्नौर में मौसम के बिगड़ते मिजाज़ के बाद बारिश व बर्फबारी अमृत बनकर बरस सकती हैं, क्योंकि इन दिनों जिला में काफी सूखा चला हुआ हैं और बागवानो व किसानों को बारिश व बर्फबारी के बाद सिंचाई से निजात मिलेगी। इस बारिश व बर्फबारी से जिला के प्राकृतिक जलस्त्रोत भी खुल जाएंगे जिसके बाद लोगों को पीने के पानी की समस्याए भी पैदा नहीं होंगी।
