संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में इस बार मानसून ने जमकर अपना कह+र बरपाया हैं। हालात यह है कि अभी तक हुई भारी बारिश से प्रदेश में 88 लोगों को अपनी जा+न गंवानी पड़ी हैं। भारी बारिश से हुई त+बाही के बाद अब पर्यटकों को रेस्क्यू करने और जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने यु+द्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया हैं। मुख्यमंत्री ख़ुद दो दिनों से कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति और मंडी में राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मंत्रियों की भी जिम्मेवारियां मुख्यमंत्री ने अब तय कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भी शिमला ज़िला में राहत एवं बचाव कार्य और समन्वय का जिम्मा सौंपा हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को कुल्लू जिला से पर्यटकों की 10 हजार गाड़ियां भेजी गई है जिसमें 50 से 60 हजार पर्यटकों की सकुशल घर वापसी हुई हैं । प्रदेश में अब तक मानसून से 88 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग लापता हैं और 4000 करोड़ के आसपास इस मानसून में प्रदेश को नुकसान हो गया है जो आने वाले समय में और अधिक बढ़ने की आशंका हैं।
उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति के चंद्रताल में हेलीपैड ना होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है इसलिए अब सड़क मार्ग से फंसे हुए पर्यटकों का रेस्क्यू किया जाएगा जिसके लिए मंत्री जगत सिंह नेगी को जिम्मा सौंपा गया हैं।
