नाहन : देवेंद्र कुमार – नाहन स्थित गोरक्षनाथ सरकारी संस्कृत कॉलेज में पिछले दिनों की हुई बरसात के कारण कॉलेज भवन गिरने का संकट मंडरा रहा है ।
पिछले दिनों की हुई भारी बरसात के कारण कॉलेज भवन के साथ के ग्राउंड का डंगा गिर गया है । जिसके कारण भारी क्षति हुई है । आधा ग्राउंड भी डंगे के गिरने की वजह से बह गया है और कॉलेज की आधी दीवार भी गिर गई है, जिसके कारण महाविद्यालय के भवन के ऊपर गिरने का खतरा बन गया है । कॉलेज के प्राचार्य डॉ संदीप शर्मा ने इस भारी नुकसान का आकलन करने के लिए कॉलेज कमेटी का गठन करके पटवारी से भी हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निवेदन किया है । साथ में शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को भी इस बाबत अवगत करवाया गया है, ताकि समय से उचित प्रबंध कर लिया जाए । बता दें कि 18 जुलाई से कॉलेज में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने वाली है ताकि छात्रों को और यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो ।
