अरविंदर सिंह, हमीरपुर: शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से वित्त वर्ष 2023-2024 का बजट पेश किया गया हैं। इस बजट को जहां कांग्रेस की ओर से सराहा जा रहा हैं तो वहीं विपक्ष की ओर से इस बजट को दिशाहीन बजट करार दिया जा रहा हैं। विपक्ष की इस बयानबाजी पर पलटवार कांग्रेस की ओर से किया गया हैं। हमीरपुर में कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पेश किए गए इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया हैं। प्रदेश में विकास पर भी खास ख्याल रखा गया हैं।
इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया हैं और प्रदेश में विकास पर भी खास ख्याल रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कुछ भी कहने को नहीं बचा हैं, इसलिए मात्र राजनीति के लिए विरोध जता रहे हैं।
हमीरपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक बजट पेश किया हैं जिसमें दिहाड़ी व मनरेगा मजदूर, पंचायत प्रतिनिधि सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष बल दिया गया हैं,लेकिन विपक्ष को हर मुद्दे पर आलोचना ही करनी होती है और वह अपना फर्ज निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट से प्रदेश में विकास को एक नए आयाम स्थापित करने में मदद मिलेगी।
जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने हमीरपुर जिला के लिए बजट में की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में इलेक्ट्रिक बस डिपो, बस पोर्ट, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट के अलावा आईटीआई में छात्रों को ड्रोन की पढ़ाई विषय शुरू करने जैसी घोषणाओं से युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में भाजपा की ओर से की जा रही टिप्पणियां यह दर्शाते हैं कि उन्होंने बजट को सही ढंग से देखा ही नहीं हैं।
