सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-कृष्ना लैब ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में लैब टेस्टिंग सुविधा पिछले कल से बंद कर दी है, इसको लेकर सभी अस्पतालों में लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । और निजी लैबों में उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है । क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी सोलन शिमला सिरमौर के लोग अपना इलाज करवाने के लिए रोजाना पहुंचते हैं । ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने कृषना लैब बंद होने के चलते अब अस्पताल में चलने वाली सरकारी लैब की टाइमिंग को एक घंटा बढ़ा दिया है ताकि अस्पताल में लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस ने बताया ये
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल से कृष्ना लैब द्वारा अस्पताल में लैब टेस्टिंग को बंद कर दिया गया है । ऐसे में यहां पर लोगों को परेशानी ना हो इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा अपनी लैब की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है । पहले सुबह 9:30 बजे से 12 तक टेस्ट सुविधा लोगों को अस्पताल में मिल पाती थी, लेकिन अब 1 बजे तक यहां पर सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की किसी भी तरह के असुविधा अस्पताल में नहीं होने दी जाएगी, इसको लेकर कार्य किया जा रहा है । कृष्ना लैब के अधिकारियों से भी उन्होंने बातचीत की है और उनके विषय को भी जाना है, जिसके बाद एक रिपोर्ट सरकार को बनाकर भेज दी गई है । उन्होंने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह के डायरेक्शन प्राप्त नहीं हुई है, जैसे ही किसी तरह के निर्देश उनके पास पहुंचते हैं उसको लेकर कार्य किया जाएगा।
