सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- साल 2023 में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन के दौरान 110 सैंपल जिला भर से खाद्य पदार्थों के लिए गए थे । जिनमें से 27 सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है,जिनमें पांच सैंपल फेल पाए गए हैं । इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है और 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन जिला के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला भर से मिठाईयां समेत अन्य खाद्य पदार्थों का 110 सैंपल भरे गए थे जिसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच रही है और इनमें से 27 सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है जिनमें से पांच सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन फेल हुए सैंपल में बादाम कुकीज,काऊ घी,सोनपापड़ी और 2 पनीर के सैंपल फेल हुए है । अभी इन व्यापारियों को सिर्फ 30 दिन का नोटिस दिया गया है अगर इनका कोई रिप्लाई 30 दिन में नहीं आता है तो इन पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
