ऊना : राकेश (TSN)- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने गोंदपुर में लालूवा-गोंदपुर रोड़ पर निर्मित रेन शेल्टर का उद्धघाटन किया | उन्होंने पूवोबाल में जलापूर्ति योजना के ऑग्मेंटेशन कार्य बा आईटीआई भवन पूवोबाल व सामुदायिक केंद्र हीरां का लोकार्पण किया |
इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के टाहलीवाल में नए बने पुलिस स्टेशन का भी शुभारम्भ किया |इसके बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद हरोली से शिमला वाया नंगल-कीरतपुर फोर लेन मंडी भराड़ी एएमस(बिलासपुर-भरतगढ़) चलने वाली न्यू बस सर्विस को हरी झंडी देखाकर रवाना किया | अनेकों विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया मीडिया से रूबरू होते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बताया की हिमाचल प्रदेश का पहला ए क्लास पुलिस स्टेशन टाहलीवाल मे खुला है |हरोली विधानसभा में यह दूसरा थाना खुला है इसमें 46 लोगों की तफरी इसके साथ है,यह बहुत ही संवेदनशील थाना है और बॉर्डर पर यह थाना बना है इसलिए इसकी बड़ी जिम्मेदारी है बाकी थाने की जिमेदारेयो से जायदा इसकी जायदा जिमेदारी बनती है हम चाहते हैं की अच्छी छवि के लोगों को इस थाने में तैनात किया जाएगा |उन्होंने कहा कि हरौली विधानसभा में यह दूसरा थाना खुला है | हरौली के लोगों ने उन्हें पांचवीं बार जीताकर विधानसभा पहुंचाया है और हर बार जीत का मार्जिन उन्होंने बढ़ाया है, इसलिए उनकी सुरक्षा करना उनका मुख्य दायित्व है | उन्होंने नशा माफिया और माइनिंग माफिया को लेकर एक कड़ा संदेश भी दिया है |
