सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-9 मई को सुबाथू धर्मपुर रोड पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी हरजीत सिंह को 1 किलो 30 ग्राम च*रस के साथ गिरफ्तार किया था.इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।
जांच के दौरान पुलिस ने कुल्लू में निशानदेही पर की कार्रवाई
इस मामले में बैक ट्रैकिंग में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी हरजीत एक बहुत बड़ी डील फाइनल करने के लिए इस च*रस को सैंपल के तौर पर ले जा रहा था. इस चरस की खेप के सोर्स के बारे में जब पता लगाया गया तो पता लगा कि यह गिरोह कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में बड़े स्तर पर च*रस की तस्करी कर रहा है जो सोलन जिला को ट्रांजिट करते हुए हरियाणा,दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा आदि जगहों पर भेजी जाती है।इस इन्फॉर्मेशन पर सोलन पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने और धर्मपुर थाना की 19 सदस्यों की टीम ने कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में रेड ऑपरेशन किया और वहां से इस तस्कर के निशानदेही पर आनी क्षेत्र से रात के अंधेरे में जंगलों में घँटों ट्रैकिंग के बाद 36 किलो हाई क्वालिटी च*रस बरामद की है।इस ऑपरेशन में कुल 37 किलो च*रस बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड रुपए से भी ज्यादा है जो हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सालों की बहुत बड़ी खेप की बरामद की में से एक है. यह ऑपरेशन करीब 29 घंटे तक चला,इस मामले में आगामी जांच की जा रही है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस ने पिछले 10 महीना में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 96 मामले दर्ज किए है. जिनमे 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
