बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर में पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसी है । लखनपुर के पास थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी की थी । उसी दौरान मंडी की तरफ एक अल्टो कार आई,जिसमें एक व्यक्ति सवार था , जब पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका और उससे कागजात मांगे गए तो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली ,तो थाना सदर की पुलिस द्वारा एक कार से 1 किलो 986 ग्राम चरस बरामद की गई है । जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है आरोपी की पहचान दिनेश कुमार गांव शुक्रा तहसील सलूणी जिला चंबा का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनपुर के पास एक अल्टो कार से 1 किलो 986 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसमें आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
