सोलन : योगेश शर्मा – देशभर में टमाटर का सीजन इन दिनों मंडी में चला हुआ है, बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों में भी टमाटर की फसल प्रभावित हुई है, लेकिन अब इसकी वजह से दाम गिरने भी शुरू हो चुके हैं । हालांकि जो दाम किसानों को मिल रहे हैं किसान उससे खुश भी नजर आ रहे है और नाखुश भी। सब्जी मंडी सोलन में इन दिनों सोलन सिरमौर शिमला और कुल्लू का टमाटर पहुंच रहा है।
सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती किशोर कुमार,अरुण परिहार और सुरेश ठाकुर ने बताया कि सब्जी मंडी सोलन में इन दिनों टमाटर के दाम किसानों को ₹1500 से ₹2000 प्रति क्रेट तक मिल रहे हैं । वही बढ़िया क्वालिटी का टमाटर ₹2500 प्रति क्रेट तक भी बिक रहा है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु का टमाटर शुरू होने की वजह से हिमाचल के टमाटर के दामों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अभी तक बेंगलुरु का टमाटर भी बढ़िया क्वालिटी का नही आ पाया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक किसानों को इसी तरह दाम मिलने वाले हैं । उन्होंने बताया कि बारिश के कारण टमाटर की फ़सल प्रभावित जरूर हुई है।
