By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

आम लोगों के लिए महंगा हुआ टमाटर...जयराम को बना गया करोड़पति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/18 at 2:58 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – टमाटर के दामों ने जहां आम लोगों से दूरी बना ली है,वहीं किसानों को इन्हीं दामों के कारण जबरदस्त मुनाफा हो रहा है। लाल टमाटर खरीदना जहां लोगों के लिए भारी साबित हो रहा है वहीं, कुछ किसान ऐसे हैं जिन्हें इन्हीं दामों के कारण करोड़पति बनने का सौभाग्य प्राप्त हो गया है। बात मंडी जिला की बल्हघाटी के ढाबण गांव निवासी 67 वर्षीय किसान जयराम सैनी की हो रही है। जयराम सैनी बीते 53 वर्षों से टमाटर की खेती कर रहे हैं।

दामों में बढ़ोतरी होने के कारण करोड़पति बनने का सपना हुआ साकार

जयराम बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार टमाटर को इतने अधिक दामों पर बेचा है। टमाटर का डेढ़ किला बीज बोया था, जिसमें से कुछ फसल तो बर्बाद हो गई,लेकिन अभी तक 8300 से ज्यादा क्रेट बेच चुका हूं जिसके बदले में 1 करोड़ 10 लाख की आय प्राप्त हो चुकी है। अभी टमाटर के 500 क्रेट और बेचने के लिए तैयार हैं। यदि टमाटर की फसल को बीमारी न लगती तो 12 हजार क्रेट की फसल तैयार हो जाती। किसानों व युवाओं को संदेश में जयराम ने कहा कि खेत सोना उगल सकते हैं, सरकारी व निजी नौकरियों के पीछे भागने की बजाय युवाओं को खेतों का रुख करना चाहिए। जब समूचे देश में टमाटर का संकट पैदा हो गया, उस वक्त हिमाचल के किसानों का ही टमाटर देश भर में बिका। जयराम टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों का भी उत्पादन करते हैं। रोचक बात ये है कि गत वर्ष 10 हजार क्रेट बेचकर 55 लाख रुपए की आमदनी हुई थी, वहीं इस बार 8300 क्रेट ने करोड़पति बना दिया है। जयराम करीब 60 बीघा भूमि में टमाटर की खेती करते हैं। छोटा बेटा मनीष सैनी भी पिता का हाथ बंटाता है। परिवार ने कहा कि वे अच्छी गुणवत्ता ही टमाटर उगाते हैं।

खरीदेंगे नया ट्रैक्टर

किसान जयराम सैनी का कहना है कि अब वो अपना ट्रैक्टर बदलेंगे, ये पुराना हो चुका है। इसके अलावा खेत के उपकरणों को भी बदलना चाहते हैं। राशि से बच्चों की पढ़ाई भी करवानी है। जीवन में ज्यादा सुविधाओं की इच्छा कभी नहीं पाली। जयराम के बड़े बेटे सतीश ने कहा कि फसल को सीधा दिल्ली की आजादपुर मंडी ही भेजा जा रहा है। यहां आढ़ती से करीब 15-20 साल पुराने संबंध हैं। खेती में लंबा तजुर्बा रखने वाले जयराम को उर्वकों व कीटनाशकों का ज्ञान ये सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होता है कि फसल कीटों से सुरक्षित है। चंद महीनों की कड़ी मेहनत की बदौलत परिवार करोड़पति बन गया है। वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी जयराम खुद संभालते हैं।

TAGGED: Mandi farmer jairam became crorepati
Chandrika July 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?