Hamirpur, Arvind-हमीरपुर जिला प्रशासन ने हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिलों से छुटकारा पाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिला मुख्यालय में आधा दर्जन सरकारी भवनों की छतों पर 14 लाख की लागत से रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे न केवल बिजली उत्पादन हो रहा है बल्कि सरकारी खर्चों में भी बचत होगी।
प्रथम चरण में डीसी ऑफिस, बचत भवन, हमीर भवन और स्माल सेविंग भवन की छतों पर 8 किलोवाट से लेकर 15 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनका कनेक्शन संबंधित दफ्तरों के विद्युत मीटर से जोड़कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है।इसके साथ ही बाबा बालक नाथ मंदिर में भी 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने की तैयारी चल रही है।उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि “इस कदम से हर महीने आने वाले मोटे बिजली बिलों से राहत मिलेगी और सरकारी धन की बचत होगी। यह ग्रीन हिमाचल मॉडल की ओर एक अहम कदम है।”
