कुल्लू: हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना, उद्योग जगत, खेल जैसे सभी क्षेत्रों में बेटियां सूबे का मान बढ़ा रही हैं। ऐसी ही एक कुल्लू जिले की बेटी सूचना राजपूत ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। सूचना राजपूत मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल बनी हैं।
मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल का जीत चुकी है खिताब
राष्ट्रीय फिजिक कमेटी हिमाचल ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में मिस हिमाचल एनपीसी चैंपियनशिप सीरिज-दो का आयोजन किया। 10 और 11 सितंबर को हुई इस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 13 प्रकार की श्रेणियों को शामिल किया गया था। इनमें फीमेल फिटनेस और बिकिनी डिवीजन में सूचना ने दो श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते है। खास बात यह है कि सूचना राजपूत पिछले अगस्त महीने में भी मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल का खिताब जीत चुकी है। यह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन मनाली में करवाई थी।
