बीबीएन : जगत सिंह -एसपी मोहित चावला ने रविवार को बद्दी में माइनिंग एरिया ट्रैफिक व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया । एसपी मोहित चावला ने एसएचओ बद्दी राकेश रॉय, एसएचओ मानपुरा अनिल कुमार टीम के साथ माइनिंग एरिया पर जाकर निरीक्षण किया।इसके साथ ही उन्होंने यातायात, माइनिंग व आपराधिक गतिविधियों पर आम पंचायतों और लोगों के साथ तालमेल करके विचार-विमर्श किया। एसपी मोहित चावला ने आम लोगों के साथ बातचीत करके समस्याओं के बारे में जाना इस मौके पर एसपी मोहित चावला ने खुद नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोका और किसी भी तरह के कागजात पूरे ना होने पर उनके मौका पर कुछ चालान किए कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया।
एसपी आईपीएस मोहित चावला ने बताया कि पुलिस सदैव अपराध को रोकने के लिए कदम उठाती रहती है और इस क्षेत्र में भी यदि अपराध रोकने के कोई और कदम उठाने की जरूरत होगी तो उन्हें जरूर उठाया जाएग। मोहित चावला ने कहा कि जगह-जगह कैमरे लगा दिए हैं । लोगों को यह तक नहीं पता कि कहां-कहां कैमरे हैं जिससे अपराध को खत्म करने में तीसरी आंख का पहरा भी हमारी मदद कर रहा है । उन्होंने बताया कि बद्दी बॉर्डर इलाके पर है और साथ ही पड़ोसी राज्य के साथ नदी का क्षेत्र भी है,लिहाजा इस क्षेत्र को गंभीरता के साथ लिया जाएगा।एसपी मोहित चावला ने लोगों से अपील की है कि आपके क्षेत्र में माइनिंग जैसा कोई भी कार्य हो रहा है तो आप मौका पर पुलिस को बुलाएं ताकि माइनिंग वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और पर्यावरण को बचाया जाए । इस मौके पर बदी पुलिस के एसएचओ राकेश रॉय, मानपुरा पुलिस के एसएचओ अनिल कुमार ,सब इंस्पेक्टर चमन लाल ,एएसआई बलबीर सिंह, एच ए एस आई कृष्ण, हेड कॉन्स्टेबल सतनाम, सिपाही मनीष ,सिपाही कुलविंदर , हवलदार राजेश कुमार मौजूद रहे।
