सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शहर में युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस ने 3400 टेपेंटाडोल टैबलेट के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
SP सोलन गौरव सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते बताया कि कल 18 अप्रैल को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने गश्त के दौरान 3400 टेपेंटाडोल टैबलेट के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है.उन्होंने बताया कि ये दो आरोपी जितेश कुमार निवासी सोलन और राजेश कुमार निवासी भोरंज हमीरपुर विवांता मॉल सोलन के पास रहते हैं.आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं और युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध करवाते हैं.इसको लेकर दोनों को पुलिस ने 3400 टेपेंटाडोल टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में मामला आगामी जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सोलन को सौंपा गया है।जांच के दौरान पता लगा है कि इन आरोपियों के विरुद्ध पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर सोलन में कई मामले दर्ज है,फिलहाल मामले की आगामी जांच की जा रही है।
