By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में पहली ट्राईअम्फ एफसी ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में पहली ट्राईअम्फ एफसी ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
himachalNews

मंडी में पहली ट्राईअम्फ एफसी ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/08/17 at 11:04 PM
Share

मंडी,धर्मवीर-:  ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल की ओर से मंडी में पहली बार आयोजित ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मंडी मनोज कुमार, आईपीएस ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास और नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम बताया।ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल के प्रधान सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्राईअम्फ यूथ क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि फुटसल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चैंपियनशिप में ट्राईअम्फ एफसी मंडी, ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी, सुंदरनगर एफसी ए, सुंदरनगर एफसी बी, एसटीसी एफसी ए, एसटीसी एफसी बी, केंद्रीय विद्यालय मंडी एफसी, तकसिला एफसी, ऑल स्टारज एफसी और बल्ह एफसी की टीमें भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी और केंद्रीय विद्यालय मंडी एफसी आमने-सामने रहे। दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और रोमांचक मुकाबले में ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी ने अंतिम क्षणों में 11-9 से जीत दर्ज की।दूसरे मैच में एसटीसी एफसी ए और सुंदरनगर एफसी बी के बीच मुकाबला हुआ। सुंदरनगर एफसी बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18-5 से मुकाबला अपने नाम किया।तीसरे मैच में ऑल स्टारज एफसी और तकसिला एफसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ऑल स्टारज एफसी ने 5-4 से जीत हासिल की।चौथे मुकाबले में सुंदरनगर एफसी ए ने बल्ह एफसी को 6-2 से हराया। वहीं पांचवें मैच में ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी ने ऑल स्टारज एफसी के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 16-2 से शानदार जीत दर्ज की।आयोजकों के अनुसार अगले दिन का पहला मुकाबला ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी और एसटीसी एफसी बी के बीच खेला जाएगा।इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ से राजेंद्र गुप्ता, लीला विलास, फुटबॉल कोच विक्रम बिष्ट, विजय राज शर्मा, ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल के हेड कोच धरमपाल, मैनेजर विवेक कटोच, संरक्षक डॉ. ऋषभ शर्मा सहित आकाश, समरिध और मनीष मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

TAGGED: Mandi first Triumph FC All-Open Futsal Championship
Chandrika August 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी मेले में आवारा पशुओं से बढ़ा खतरा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चिंतपूर्णी मेले में आवारा पशुओं से बढ़ा खतरा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

Ago

रिहाली मेले में दिखी हिमाचली संस्कृति और भाईचारे की अनूठी झलक

Ago

‘झंड’ शब्द असंवैधानिक नहीं, कांग्रेस ने बेवजह दिया तूल: सुधीर शर्मा

Ago

हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से टकाराई कार, एक युवक की मौके पर ही मौत, 4 घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?