राकेश,ऊना: हिमाचल में विधानसभा चुनावो में राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है और चुनाव लड़ने का एलान किया जा रहा है। अन्य दलों के साथ ही अब बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने जा रही है। इस बार बसपा ने 50 फीसदी महिलाओं ओर युवाओं को टिकट देने जा रही है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ऊना में प्रदेश स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बसपा में नयापन आया है जिसमें महिलाओं और युवाओं को 50 फ़ीसदी से अधिक पदों पर मौका देने के अभियान में भारी सफलता मिली है।
राजा राम ने जोर देकर कहा की महिलाओं और युवाओं के बसपा पार्टी के संगठन में भागीदारी बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में 2022 में नई सरकार बनने पर नयापन आएगा, जिससे गरीबों आरक्षित वर्गों किसानों बागवानों अध्यापकों वकीलों डॉक्टरों विद्यार्थियों बेरोजगारों और महिलाओं इत्यादि के हितों की रक्षा के लिए नई सरकार बनते ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने राज्यस्थान के इंद्र मेघवाल के मात्र मटका छूने मात्र से हत्या करने पर न्याय दिलाने के लिए बसपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के कोने कोने में आवाज उठाने पर बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया ।
उन्होंने कहा की बसपा हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका देखकर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बना कर प्रदेश को कर्जा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भाई भतीजावाद और बेरोजगारी मुक्त कर जनता को सच्ची आज़ादी दिलाएंगे।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने प्रदेश भर में बसपा की जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी को सांझा किया प्रदेश को बैठक में बीजेपी कांग्रेस छोड़कर आए 100 से अधिक लोगों को बसपा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बसपा ने प्रदेश के चुनाव लड़ाने का एलान, महिलाओं ओर युवाओं को 50 फीसदी देगी टिकटें
Leave a comment
Leave a comment
