सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के जोनल चंबाघाट की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल में आयोजित किया गया। जिसमें चंबाघाट जौनाजी तथा सलोगड़ा केंद्र की 16 प्राथमिक पाठशालाओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और एथिलेटिक्स खेल खेले गए। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा में होने वाली खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का भी चयन किया गया। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रभारी किशोरी राणा ने की।
उन्होंने कहा कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में चंबाघाट नया जोन बना है जिसमें 16 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। वहीं खंड स्तर चेवा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी आज बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें कबड्डी खो-खो एथलेटिक्स हाई जम्प और लांग जम्प खेल रखें गए थे। उन्होंने बताया कि 16 स्कूलों में एक प्राइवेट स्कूल भी शामिल है।
