नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नगर परिषद नालागढ़ पूरे शहर में 65 सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए आगे आई है । इसके चलते एसएसपी बद्दी और नगर परिषद के पार्षदों और शहर वासियों की ओर से जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे की जरूरत है वहां-वहां उन जगहों का एसएसपी बद्दी की अगुवाई में निरीक्षण किया गया। इस दौरान ऐसी जगह को चयनित किया गया जहां पर अमूमन देखा गया कि शरारती आते हैं और शरारत करके चले जाते हैं, जिसके बाद उन्हें ढूंढने में पुलिस प्रशासन को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इसीलिए पूरे शहर में अब 65 के करीब सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं और क्राइम को रोकने के लिए इन सीसीटीवी कैमरा का फायदा लिया जाएगा।
एसएसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि पूरे बद्दी शहर को 5000 सीसीटीवी कैमरे के बीच कवर कर लिया गया है जिसको लेकर बद्दी पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया था क्योंकि सीसीटीवी की मदद से कई बड़े केसों को सुलझाया जा चुका है । उन्होंने कहा कि इसी के चलते नगर परिषद नालागढ़ द्वारा भी 65 कैमरे नगर परिषद नालागढ़ के अंतर्गत लगने का फैसला लिया गया था उसी के चलते वह नगर परिषद के सदस्यों के साथ पूरे शहर का दौरा कर रहे हैं और जहां-जहां कैमरों की जरूरत है और वहां जगह चयनित करके कैमरों को लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र को सीसीटीवी में कैद करने का वह संकल्प लेकर चले हैं कि क्षेत्र में क्राइम रेट को जीरो करना है और लोगों की सुरक्षा को वह प्राथमिकता के तौर पर लेकर चल रहे हैं । उन्होंने कहा कि तंत्र और पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद मिलकर जब काम करेंगे तो शरारती तत्वों को शरारत करने का मौका ही नहीं मिलेगा । इसके कारण जब पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे तो किसी भी शरारती तत्वों का गलियों में हुड़दंग मचाना एवं क्षेत्र की अपराधी घटनाएं भी कम अपने आप ही हो जाएगी। उन्होंने नगर परिषद नालागढ़ के सदस्यों और एसडीएम नालागढ़ एवं पुलिस के अधिकारियों को जोड़कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कही है ताकि कहीं पर भी अगर कोई घटना घटित होती है तो तुरंत ग्रुप में उसे वाले ग्रुप में सूचना दें ताकि पुलिस में रहते मौका पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।
