By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कलहेल स्कूल में स्टाफ़ की कमी, छात्रों की पढ़ाई पर हो रहा असर, नियुक्ति की उठ रही है मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > कलहेल स्कूल में स्टाफ़ की कमी, छात्रों की पढ़ाई पर हो रहा असर, नियुक्ति की उठ रही है मांग
educationhimachal

कलहेल स्कूल में स्टाफ़ की कमी, छात्रों की पढ़ाई पर हो रहा असर, नियुक्ति की उठ रही है मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/26 at 3:23 PM
Share
मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और सुविधाएं देने की लगातार बात करती आ रही हैं, लेकिन इसके विपरीत सच यह भी है कि हिमाचल के दूरदराज के जिला चंबा में बहुत से स्कूल ऐसे हैं जिनमें स्टाफ की कमी हैं। स्टाफ की कमी के चलते यहां छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही हैं।बचंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलहेल में स्टाफ की कमी के चलते 230 छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा हैं।
स्कूल में आधा  दर्जन से अधिक अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं इसकी और सरकार का भी ध्यान है नहीं गया हैं लेकिन उसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा हैं। बता दे की चार पंचायतों के सैकड़ों छात्र छात्राएं  यहां पढ़ाई करने के लिए आते है लेकिन स्कूल में राजनीति शास्त्र,मैथेमेटिक्स,हिंदी, हिस्ट्री सहित अन्य अध्यापकों के सात पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई पर लगातार असर पड़ रहा हैं।  उक्त स्कूल में बच्चों ने कई बार स्टाफ की कमी को दूर करने के किए मांग भी की है लेकिन उनकी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया हैं।
बता दे की स्कूल में नया सत्र शुरू हो चुका है और स्कूल में छठी कक्षा से लेकर बारहवीं तक 230 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी होने से बच्चों को सही तरीके से शिक्षा यहां नहीं मिल पा रही हैं। छात्रों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की जल्द स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित ना हो। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का कहना है कि स्कूल में बहुत से विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है स्कूल में शिक्षक ना होने की वजह से वह अपनी पढ़ाई को सुचारु नहीं रख पा रहे हैं। सरकार से हमारी अपील है कि जल्द से जल्द अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जाए जिससे कि छात्रों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से चल सके।
वहीं स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जगदीश कुमार ने बताया की स्कूल में सस्टाफ़ की कमी होने से हमे सारा कार्य करना पड़ता है और उससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। हम सरकार से मांग करते है की जितने भी रिक्त पद हमारे स्कूल में है उन्हे जल्द भरा जाए ताकि पढ़ाई प्रभावित ना हो।
TAGGED: Chamba, education, impact, Kalhel, school, shortage, Staff
admin April 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भुंतर हवाई अड्डा में हुआ माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट का सफल ट्रायल
Next Article आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने शोध करके तैयार किया नया एल्गोरिदम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?