मंडी/परी शर्मा – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सेवादल की टुकड़ी से सलामी ली। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों ने राष्ट्र गीत गाया। प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का एक बड़ा योगदान रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राणों की आहुति तक दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राष्ट्र भक्तों ने इस देश की आजादी के लिये हस्ते हस्ते अपने प्राण निछावर किये।उन्होंने सभी राष्ट्र भक्तों का स्मरण करते हुए उन्हें भी याद किया।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें देश की एकता और अंखडता के लिये किसी भी बलिदान के लिए सदैव तैयार रहना होगा।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी,कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव व प्रदेश महासचिव अमित पाल सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर, प्रदेश सचिव तरुण पाठक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा उपस्थित रहे।
