राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन कांगड़ा जोन के बैनर तले गुरुवार को सैनिक रेस्ट हाउस धर्मशाला में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड धर्मशाला के चीफ इंजीनियर अजय गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कैंप के माध्यम से करीब 50 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।
चीफ इंजीनियर अजय गौतम ने कहा कि ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से अपने कार्य से हटकर समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्तदान की कमी हमेशा बनी रहती है, इसलिए रक्तदान शिविर का आयोजन होना आवश्यक हैं, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सके । अजय गौतम ने कहा कि ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन एक बेहतरीन कदम हैं।
