अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बतलाउ गांव के साथ कुलदेवी मंदिर के पास शराब का ठेका खोला गया हैं। इस ठेके के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण इसका विरोध जता रहें हैं। इसी को लेकर हमीरपुर जिला के बडसर उपमंडल की तीन पंचायतों की महिलाओं और पुरूषों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा से मुलाकात की और उनसे बतलाउ गांव के साथ कुलदेवी मंदिर के पास खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग की।
प्रतिनिधीमंडल में आए हुए ग्रामीणों ने एडीसी हमीरपुर को शराब ठेके के चलते हो रही दिक्कतों से अवगत करवाया व उसे बंद करने या दूसरे स्थान पर ले जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में आई महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन व प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेती है तो महिलाओं की ओर से किए जा रहे धरना प्रदर्शन को आगे जारी रखते हुए उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बड़सर उपमंडल की 3 पंचायतों की महिलाओं व पुरुषों ने शराब ठेके को बंद करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा के समक्ष अपने तथ्य रखे और बताया कि वे 12 दिनों से बतलाउ गांव के ठेके के पास धरने पर बैठे हैं । सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस ठेके को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह ठेका सुनसान रास्ते पर खुला हैं और इस ठेके के कारण गांव की महिलाओं और बच्चियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही ठेके के नजदीक सैंकडों गांवों के लोगों की कुलदवी का मंदिर है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए इस ठेके का तुरंत यहां से बदला जाए।
प्रतिनिधीमंडल में शामिल राजेश कुमार ने कहा कि यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक आस्था का हैं और जनहित को देखते हुए इस ठेके को यहां से तुरंत बंद किया जाए। इस अवसर पर एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि यह मामला आज ही उनके ध्यान में आया हैं और नियमों और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ओर एक्साईज विभाग से रिपोर्ट आने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
