हमीरपुर : अरविन्द सिंह – हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संघ ने प्रदेश अध्यक्ष अवार्ड प्राप्त करने पर हमीरपुर ज़िला से सम्बंधित नीलम को सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया विशेष से मौजूद रहे । इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संघ के जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे ।
गौरतलब है कि नीलम ने 5 सितम्बर को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय अध्यापक सम्मान कार्यक्रम पर राज्यपाल से अध्यापक अवार्ड प्राप्त किया । नीलम वर्तमान में स्वतंत्रता से हमीरपुर के जिला प्रधान भी है ।इस अवसर पर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालियां ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार से निकलकर आज नीलम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है जिससे सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवार गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज संघ ने नीलम को जिला की तरफ से सम्मानित किया है ।नीलम ने स्वतंत्रता सेनानी संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें अध्यापक अवार्ड से सम्मानित किया है ।
