By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 23 जनवरी को, कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 23 जनवरी को, कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला
himachalpolitical

ऊना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 23 जनवरी को, कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/20 at 5:17 PM
Share
Una,Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुनिश चौहान ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को ऊना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्य समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर से मोर्चा के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मुनिश चौहान ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को आगे की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके साथ ही भाजपा द्वारा तय की गई आगामी कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा को हर बूथ पर कम से कम पांच नए लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। जो कार्य शेष रह गया है, उसे भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पहले पूरा कर लिया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान मुनिश चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से अब तक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कोई भी विशेष योजना लेकर नहीं आई है, जबकि प्रदेश की कुल आबादी में अनुसूचित जाति की संख्या 25 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही कई सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया, जिनमें अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों की संख्या अधिक थी। इससे इस वर्ग के छात्रों की शिक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ा है।
मुनिश चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों के साथ कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं, लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश भर में संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में अनुसूचित जाति समाज की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के माध्यम से संगठन को नई दिशा और गति देने का प्रयास किया जाएगा।
TAGGED: Una BJP Scheduled Caste Morcha
Chandrika January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज, मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे मुख्य अतिथि
Next Article तीसा में बीपीएल सूची में जोड़ने के लिए 15 से 25 जनवरी तक विशेष अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?