Bilaspur,Subhash(TSN)-हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक आज रविवार को बस स्टैंड बिलासपुर के समीप स्थित मार्केटिंग कमेटी भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष देवी लाल ठाकुर ने की।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कॉर्पोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय से निराश न हों।कमेटी ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले को समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित पुनः सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।इसके साथ ही,बैठक में यह भी आग्रह किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी किसी भी बाहरी प्रभाव अथवा भ्रामक प्रचार से बचें और आपस में एकता बनाए रखें।भविष्य की रणनीति को लेकर भी प्रतिभागियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
