शिमला,संजु चौधरी(TSN)-76वें गणतंत्र दिवस शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।मार्च पास्ट में 25 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सेना की जे एंड के राइफल,आईटीबीपी,एसएसबी,राज्य पुलिस से सशस्त्र पुलिस,ट्रेफिक पुलिस, जिला पुलिस,होम गार्ड, अग्निशमन,डाक विभाग,एनसीसी जैसे 25 दल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी
वहीं गणतंत्र दिवस पर 19 विभागों की झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रही।इन झांकियों में हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक और प्रगति की झलक दिखाई दी।जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,हिम ऊर्जा,राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग,कृषि विभाग,महिला और बाल विकास विभाग, पशु पालन विभाग,उद्योग विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग,नगर निगम शिमला,उद्योग विभाग,राज्य फोरेंसिक सेवाएं,वन विभाग,भाषा कला एवं संस्कृति विभाग,परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की झांकियां शामिल रही।समारोह में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।कार्यक्रम में उत्तराखंड,राजस्थान के सांस्कृतिक लोक दलों के अलावा किन्नौर,हमीरपुर,शिमला और मंडी के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
