नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में राज्यस्तरीय वोकेशनल टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में राज्य भर के वोकेशनल टीचर भाग लेने पहुंचे हैं । जिन्हें यहां अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल एजुकेशन में जुड़ने वाले नए नए विषयों के प्रति जानकारी दी जा रही है ।
मीडिया को जानकारी देते हुए जिला समन्वयक वोकेशनल एजुकेशन यशपाल शर्मा ने बताया कि डाइट नाहन में राज्यसरीय वोकेशनल टीचर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है । कार्यशाला में आज क्लास रूम एंड मैनेजमेंट विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई है । कार्यशाला में भाग लेने जिला सिरमौर, सोलन, शिमला, चंबा समेत हिमाचल के अलग-अलग जिलों से 50 प्रतिभागी पहुंचे हैं । उन्होंने बताया कि आज मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी के नॉडल ऑफिसर भी ऑनलाइन जुड़े हैं जो उपस्थित प्रतिभागियों को वोकेशनल एजुकेशन में जुड़ने वाले नए नए विषयों पर जानकारी दे रहे हैं ।
