सोलन :योगेश शर्मा- सोलन स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल में 3 दिवसीय राज्यस्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है ।जिसमें 9 जिलों के करीब 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में लाहौल स्पीति, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों को छोड़कर सभी 9 जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है ।
खास बात यह है कि प्रतियोगिता अंडर 11 से शुरू होकर 50+ उम्र के खिलाड़ियों के लिए भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीसी सोलन अजय यादव ने किया । वहीं जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सेकेट्री प्रोनोब घोष ने कहा कि सोलन में आज से मां शूलिनी रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो चुका है, जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों के बच्चे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने आए हैं। उन्होने कहा कि वह पिछले 15 साल से टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवा रहे हैं।
