नालागढ़ : जगत सिंह – हर माह की तरह इस माह भी पेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा पीडब्ल्यूडी नालागढ़ के रेस्ट हाउस में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि मासिक बैठक पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में सरकार द्वारा पेंशनरों की अनदेखी को लेकर विस्तार से जहां चर्चा की गई । वहीं सरकार द्वारा पेंशनरों की अनदेखी को लेकर रोष व्यक्त भी किया गया । बता दें कि पूर्व बीजेपी सरकार की तर्ज पर नई कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने अभी तक पेंशनरों के हक अदा नहीं किए हैं और प्रदेश की 80 फीसदी पेंशनरों का बकाया अभी भी ड्यू पड़ा हुआ है। जिसको लेकर पेंशनरों ने सरकार से जल्द बकाया राशि के भुगतान करने की मांग उठाई है ।वही पेंशनरों ने कहा है कि सरकार द्वारा उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वह निजी और सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना और अपने परिवार का इलाज करवा सके। साथ ही पेंशनरों ने सरकार को अपनी मांगे जल्द मानवाने की जहां गुहार लगाई है।वहीं पेंशनरों ने चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही पेंशनरों की मांगे नहीं मानी गई तो वह एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
