मंडी (परी शर्मा): कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता संजीव गुलेरिया और अलकनन्दा हांडा ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप जडे़ है। मंडी में हुई पत्रकार वार्ता में जंहा पार्षद अलकनन्दा हांडा ने नगर निगम में नौकरियों की नीलामी के आरोप लगाए तो वही संजीव गुलेरिया ने मंडी विश्वविद्यालय की नौकरियों में धांधली के आरोप जड़े है। इन्होने चुनावों के समय में इन सारी धांधलियों का पर्दाफाश करने की बात भी कही। कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता संजीव गुलेरिया और अलकनन्दा हांडा ने कांग्रेस की दस गारंटियों को लेकर पत्रकार वार्ता।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है युवा, कर्मचारी वर्ग हर तरीके से अपनी बात रख रहे है लेकिन सरकार की तरफ से कोई साकारात्मक और सार्थक जवाब नही दे रही है। पौने पाचं सालों में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को अमलीजामा नहीं पहनाया भाजपा सरकार पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। इतना ही नहीं अलकनन्दा हांडा ने भाजपा काफी गुटों में बंटी हुई है और जिनकी खुद की कोई गांरटी नहीं है वह कांग्रेस की फिक्र छोड़ अपनी सुध लें। पार्षद अलकनन्दा हांडा ने नगर निगम में नौकरियों की नीलामी के आरोप भी जड़े। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने मंडी में नगर निगम बनते ही सिफारशों पर, बैकडोर से नौकरी दी गई।
मंडी विश्वविद्यालय में नौकरियों में हुई धांधली के लगाए गंभीर आरोप
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने मंडी विश्वविद्यालय में नौकरियों में हुई धांधली के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होने कहा कि मंडी विश्वविद्यालय के डीन की पत्नी में क्या पात्रता थी की वो शिमला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर लगी, हिम साईस कांग्रेस एसोसिएशन से इनका एपीआई स्केा्रर सेटल किया गया है। संजीव ने कहा कि पेपर लीक मामले के बाद भी इस तरह की धांधलियां हो रही है और प्रदेश सरकार के कानों में जूं नही रेंग रही। इन आरोपों को साबित करने के लिए जांच भी करवाई जाएगी और आरटीआई भी निकाली जाएगी। क्योकि मामले को लेकर हमारे पास तथ्य है और कुछ तथ्य आना बाकी है। उन्होने कहा कि चुनावों के समय में इन सारी धांधलियों का पर्दाफाश कांग्रेस करेगी।
