सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- त्यौहारी सीजन को लेकर सोलन शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, लेकिन त्यौहारी सीजन में अक्सर शहर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ जाती है । ऐसे में सोलन शहर के मॉल रोड़ पर भी दुकानें फूटपाथ पर सजाई गई है, जिस कारण जाम जैसी स्थिति बन रही है । वहीं लोगों को भी चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
त्यौहार होने के चलते सोलन मॉल रोड़ पर फुटपाथ पर छोटे छोटे दुकानदार अपनी दुकान सजाए हुए है लेकिन इसके चलते कही न कहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जब इस समस्या को लेकर नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफ़र इकबाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में जब ट्रैफिक बन्द होता है तभी फुटपाथ पर दुकान लगाई जा सकती है क्योंकि ट्रैफिक की समस्या बाधित नही होनी चाहिए, ऐसे में इसको लेकर टीम निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मॉल रोड पर जबतक ट्रैफिक है तब तक कोई भी परमिशन नही दी जाती है,क्योंकि मॉल रोड़ नो वेंडिंग जोन है,ऐसे में जब ट्रैफिक बन्द रहता है और आम जनता खरीदारी के लिए निकलती है तो उसी दौरान यहां दुकानें लगाई जा सकती है।
अतिक्रमण न करें दुकानदार, लोगों की सुविधा का रखे ध्यान
जफ़र इकबाल ने कहा कि बाज़ारों में जहां जहां भी दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं, वहां वहां पर निगम की स्पेशल टीम विजिट करके उन्हें समझा भी रही है और उनके चालान भी काट रही है । ऐसे में दुकानदारों से भी आग्रह किया जा रहा है कि अतिक्रमण न करें ताकि लोगो को बाज़ारों में चलने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि वहीं पटाखों की दुकान लगाने के लिए निगम परिधि में स्थान चिन्हित किए गए है ।ऐसे में यहां भी पूरी सेफ्टी का ध्यान रखा जा रहा है,यहां पर फायर ब्रिगेड की टीम और एम्बुलेंस का भी प्रावधान किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। उन्होंने कहा कि निगम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और लोगो से भी आग्रह किया जा रहा है की त्यौहार को त्यौहार की तरह मनाएं।
