कपिल शर्मा , ज्वालामुखी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में 22 तारीख सोमवार से शुरू हो रहे हैं अश्विन नवरात्रों के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लेने के लिए एसपी देहरा मयंक चौधरी के निर्देश पर शनिवार को डीएसपी शुमायला चौधरी (IPS) ने टीम सहित मंदिर परिसर वह पूरे शहर का दौरा किया। उन्होंने उन्होंने श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले सभी स्थान को चिन्हित किया और सुरक्षा प्रबंधन के कड़े इंतजामों का दावा भी किया।
डीएसपी शुमायला चौधरी (IPS) नहीं जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे हैं अश्विन नवरात्रों में कड़े पुत्र सुरक्षा प्रबंधन श्रद्धालुओ के लिए किए गए हैं। जिनमें डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड कि टीमें नवरात्रों के दौरान शहर और मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी। इसके अलावा मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण ना हो इसके लिए दुकानदारों को कहा गया है सहयोग देने के लिए। इसके साथ ही नवरात्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रहेगा जिसमें 100 के करीब अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी नवरात्र में व्यवस्था को संभाल लेंगे। इसके अलावा अग्नि अस्त्र-शस्त्र लाने ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा भिक्षावृत्ति लाउडस्पीकरों पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि रविवार से ही पुलिस की टीम में शहर में तैनात कर दी जाएगी ताकि पहले नवरात्रि में कोई भी व्यवस्था ना हो।
