By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला मॉल रोड व आसपास रैलियों–प्रदर्शनों पर सख्ती; हथियारनुमा वस्तुए साथ ले जाना प्रतिबंधित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला मॉल रोड व आसपास रैलियों–प्रदर्शनों पर सख्ती; हथियारनुमा वस्तुए साथ ले जाना प्रतिबंधित
himachalNews

शिमला मॉल रोड व आसपास रैलियों–प्रदर्शनों पर सख्ती; हथियारनुमा वस्तुए साथ ले जाना प्रतिबंधित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/01 at 8:19 PM
Share

Shimla, 1 December-:जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने द मॉल शिमला और इसके आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में रैली, जुलूस, प्रदर्शन, सार्वजनिक बैठकें, नारेबाज़ी और बैंड बजाने जैसी गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण लागू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इन आयोजनों के दौरान लोगों द्वारा ऐसी वस्तुएँ साथ लाई जा रही हैं जिन्हें आपराधिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे सार्वजनिक शांति व व्यवस्था भंग होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

पंजाब सिक्योरिटी ऑफ स्टेट एक्ट, 1953 (जो हिमाचल प्रदेश में लागू है) की धारा 6 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेश में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली, नारेबाज़ी या बैंड का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, ऐसे किसी भी सामान को साथ ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा जो हथियार के रूप में प्रयोग किया जा सके।

प्रतिबंधित क्षेत्र में छोटा शिमला से केनेडी हाउस और द रिज तक द मॉल रोड, रेंदेवू रेस्टोरेंट से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर क्षेत्र, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर तक का मार्ग शामिल है। इसके अतिरिक्त छोटा शिमला गुरुद्वारा से कसुम्पटी रोड लिंक, छोटा शिमला चौक से राजभवन होते हुए ओक ओवर तक का क्षेत्र, गुरुद्वारा के समीप पैदल मार्ग, कार्ट रोड से मजीठिया हाउस तक लिंक रोड, ए.जी. ऑफिस से कार्ट रोड तक जाने वाला रास्ता तथा पुलिस गुमटी (उपायुक्त कार्यालय के ऊपर) से लोअर बाज़ार की ओर 50 मीटर क्षेत्र भी आदेश के दायरे में होगा।इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा या प्रदर्शन करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा ताकि भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। आदेश पुलिस, पैरामिलिट्री एवं सैन्य बलों पर उनके आधिकारिक कार्यों के दौरान लागू नहीं होगा। यह आदेश 1 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा और इसका उल्लंघन कानूनन दंडनीय माना जाएगा।

TAGGED: Shimla DC Anupam Kashyap
Chandrika December 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में बाहरी मजदूरों का अनिवार्य पुलिस पंजीकरण; सुरक्षा सख्त करने को डीएम का आदेश
Next Article चिट्टा-मुक्त हिमाचल के लिए सुखू सरकार का बड़ा अभियान, पंचायतों का रेड-येलो-ग्रीन वर्गीकरण, 112 पर सूचना देने वालों को इनाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?