विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एनएसएस के पांचवें दिन के आवासीय कैंप में चिंतपूर्णी प्रेस क्लब के मीडिया कर्मी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य की ओर से सभी मीडिया कर्मियों को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को एनएसएस की कैंप के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव गौतम ने स्वयंसेवियों को योग ध्यान के बारे में बताया कि इससे मानव शरीर कैसे स्वस्थ रखा जा सकता हैं।
