By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कड़कड़ाती सर्दी में मंडी के इस स्कूल में तंबू के नीचे पढ़ाने को मजबूर छात्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कड़कड़ाती सर्दी में मंडी के इस स्कूल में तंबू के नीचे पढ़ाने को मजबूर छात्र
himachalNews

कड़कड़ाती सर्दी में मंडी के इस स्कूल में तंबू के नीचे पढ़ाने को मजबूर छात्र

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/24 at 12:03 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बरसात के सीजन के दौरान भारी बारिश के कारण आई आपदा से 25 स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से कुछ स्कूल धार्मिक स्थलों सहित निजी भवनों में चलाये जा रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों के लिए कहीं पर भी जगह न मिलने के कारण बच्चे खुले आसमान व तंबुओं के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हीं में से एकस्कूल है द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागी कटौला, जो बीते तीन महीनों से तम्बूंओं में चल रहा है।

आपदा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था बागी कटौला स्कूल का भवन

आपदा के कारण सीनियर सकेंडरी स्कूल बागी कटौला का पूरा भवन धराशाही हो गया था। इसके बाद जब हालात सामान्य हुए तो करीब एक महीने तक बच्चों की ऑनलाईन ही पढ़ाई करवानी पड़ी। उसके बाद स्कूल संचालन के लिए किराए के कमरों की तलाश शुरू की गई तो आसपास कहीं पर भी कोई भवन नहीं मिला। ऐसे में फिर तम्बू खरीदकर उसी में ही स्कूल के संचालन का निर्णय लिया। अब आलम यह है कि जैसे ही बारिश होती है तो स्कूल को तुरंत प्रभाव से बंद करना पड़ता है। कभी हवा के झोंके भी आ जाएं तो वो अध्यापकों और बच्चों को झकझोर कर रख देते हैं। बागी कटौला स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान चरण सिंह ठाकुर और स्थानीय निवासी हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि एक नीजि कंपनी ने स्कूल के लिए फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर मुहैया करवाने की हामी भरी थी लेकिन उसके बाद उस कंपनी का कहीं कोई अता-पता नहीं है। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि सरकार जल्द से जल्द स्कूल का भवन बनाने की दिशा में कार्य शुरू करे और जब तक भवन नहीं बन जाता तब तक फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर मुहैया करवाया जाए। क्योंकि कड़कड़ाती ठंड के बीच बच्चों को तम्बूओं में पढ़ाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उच्चाधिकारियों को करवा दिया है अवगत, मदद का इंतजार

वहीं, जब इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक मंडी अमर नाथ राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस कंपनी ने फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर मुहैया करवाने का वादा किया था उसने अभी तक अपने वादे को पूरा नहीं किया है। कंपनी प्रबंधन के साथ संपर्क साधा गया है लेकिन कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जो आदेश निदेशालय से प्राप्त होंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

TAGGED: Mandi Senior Secondary School Bagi Kataula
Chandrika December 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सक्खु सरकार ने एक साल से रोके श्रमिक मजदूरों के वित्तीय लाभ – भूपेंद्र सिंह
Next Article घर में खड़ी गाड़ी का कट गया टोल… कार मलिक के उड़े होश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?