विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवं बच्चों की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को हर साल नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था।
इस अवसर पर प्रवक्ता गणित सुनील कुमार, प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश कुमार के निर्देशानुसार सोमवार सुबह भरवाईं स्कूल से भरवाईं बाज़ार तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने राष्ट्रीय एकता के लिए लोगों को जागरूक किया। स्कूल के छात्रों ने रन फॉर यूनिटी के माध्यम से जहां एकता का संदेश दिया और शपथ भी ली। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में बताया |इस अवसर पर प्रवक्ता संदीप कुमार , संजीव कुमार,ललिता मोहन,राजीव कौशल, राजीव कुमार , कुमारी शैलजा,धीरज दत्त ,सुरेश कुमारी,सतवीर सिंह , मनोज शर्मा,राजेश कुमार, अनिता भारद्वाज,सुरिंदर सिंह,इंदु बाला ,रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
