अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर के छात्रों ने नीट 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के चैयरमैन इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने बताया कि सुपर मैग्नेट ग्रुप से ऋतु ने 525 अंक, साहिल ने 486, अंजली ने 480, निकिता ने 467 अंक और अन्य छात्रों ने अपनी-अपनी श्रेणी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस अवसर पर सुपर मैग्नेट स्कूल की प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने छात्रों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया। निदेशक अमित कपिल ने अन्य छात्रों को इससे प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर निदेशक मीना शर्मा, भौतिकी विभाग से इंजीनियर अक्षय वशिष्ठ, डिंपल बाला भी उपस्थित रहे।
