भावना शर्मा,शिमला: आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वहीं इन आयोजनों पर अब कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सवाल उठाया है और प्रदेश की भाजपा सरकार पर सरकारी खर्चे पर चुनावी रैलियां करवाने का आरोप लगाया है। यहां तक कि उन्होंने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी भी दी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा के देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है और इस उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में सरकार आजादी महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है। यह महोत्सव चुनावी रैली में तब्दील हो रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे है। जहां 50 लाख का तंबू ही लगाए जा रहे है ओर दो से अधिक बसें लोगों को लाने के लिए लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूर्व सरकारें चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी उनके कार्यों का जिक्र नहीं किया जा रहा है। केवल सरकारी खर्च पर पार्टी की रैलियां की जा रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश पहले ही कर्ज में डूबा है और प्रदेश पर 65 हजार करोड़ का कर्ज है यह सरकार 100 करोड़ चुनावों से दो महीने पहले महोत्सव पर खर्च कर रही है। सराकरी पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है। सरकर यदि इस पर रोक नहीं लगाती है तो वह हाईकोर्ट में जा कर इसको लेकर याचिका दायर करेंगे।
