By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रेलवे के लिए सुक्खू सरकार नहीं दे रही अपना शेयर..रूकने की कगार पर पहुंचा प्रोजेक्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रेलवे के लिए सुक्खू सरकार नहीं दे रही अपना शेयर..रूकने की कगार पर पहुंचा प्रोजेक्ट
himachalpolitical

रेलवे के लिए सुक्खू सरकार नहीं दे रही अपना शेयर..रूकने की कगार पर पहुंचा प्रोजेक्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/16 at 5:00 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा यहां बनाए जा रहे दो महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट में अपना शेयर न देने के कारण इन प्रोजेक्ट्स का काम बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।यह आरोप लगाया है पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने चीफ सेक्रेट्ररी को चिट्ठी लिखकर मांगी है यह राशि

आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन को 75-25 के तहत बनाया जा रहा है।इसमें 75 प्रतिशत भागीदारी केंद्र सरकार की जबकि 25 प्रतिशत भागीदारी प्रदेश सरकार की है।लेकिन प्रदेश सरकार अपनी भागीदारी का पैसा नहीं दे रही है।इसका 1441 करोड़ रेलवे बोर्ड को देने को है।वहीं,दूसरी तरफ चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाईन को 50-50 प्रतिशत की भागीदारी में बनाया जा रहा है.इसका पैसा भी सरकार नहीं दे रही है।इसका 185 करोड़ देने को है।जयराम ठाकुर ने बताया कि रेलवे बोर्ड को कुल 1626 करोड़ की देनदारी देने को है और इसके लिए अब बोर्ड के चेयरमैन ने प्रदेश के चीफ सेक्रेट्ररी को पत्र लिखकर इसकी मांग की है।यदि सरकार इस पैसे को नहीं देती है तो प्रदेश में रेलवे लाइन का काम रूक जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए पैसा दे रही है लेकिन प्रदेश सरकार अपना शेयर न देकर यहां के विकास को रोकने का काम कर रही है।

केंद्र से आई है मदद तो अब एडवांस में सैलरी देने जा रहे हैं सीएम सुक्खू

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इस बात को लेकर सीएम सुक्खू कई बार खुले मंच पर भी कह चुके हैं।लेकिन वो हमेशा अपने बयानों से पलटने का काम करते हैं।कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट है और कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट नहीं है।यदि आर्थिक संकट नहीं है तो फिर हर महीने बोल-बोल कर और नई-नई तारीखें तय करके वेतन और पेंशन क्यों देने पड़ रहे हैं।इस बार केंद्र से जो मदद प्राप्त हुई है तो उससे सीएम ने राहत की सांस ली है और अब एडवांस में सेलरी देने जा रहे हैं.इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और राकेश वालिया सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika October 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिवाली पर्व पर बिलासपुर से दिल्ली-चंडीगढ़-बद्दीं के लिए चलेंगी HRTC की स्पेशल बसें
Next Article CM सुक्खू की माता ने बेटे का नाम लिए बिना VIP सुविधाओं को दरकिनार कर साधारण तरीके से करवाया इलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?