By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार अघोषित आपातकाल लागू करने की कर रही कोशिश : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार अघोषित आपातकाल लागू करने की कर रही कोशिश : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

सुक्खू सरकार अघोषित आपातकाल लागू करने की कर रही कोशिश : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/16 at 7:31 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि खबरें छापने पर मीडिया से जुड़े लोगों को मुक़दमे में फ़साने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह के जनविरोधी काम किए जा रहे हैं,अब सरकार चाहती है कि मीडिया उसे दिखाए भी नहीं।सुक्खू सरकार एक तरह से अघोषित आपातकाल लागू करने की कोशिश कर रही है।सरकार को बने डेढ़ साल से ज़्यादा का समय हो गया है और अब विपक्ष के साथ साथ सिविल सोसाइटी और मीडिया सरकार से जवाब मांगेगी। लोग सरकार के ख़िलाफ़ और मुखरता के साथ सड़क पर आएंगे और सच्चाई बयान करेंगे। जिसे स्वाभाविक रूप से मीडिया दिखाएगी ही।सरकार अपनी नाकामी को बाहर आने से रोकने के लिए इस तरह का आपातकाल लाना चाहती है।कांग्रेस अपने ख़िलाफ़ खबर दिखाने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डराना चाहती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इधर-उधर की बात करने के बजाय सरकार अपनी गारंटियों की बात क्यों नहीं कर रही है। पाँच लाख रोज़गार देने की बात कही थी।सरकार का एक तिहाई कार्यकाल लगभग ख़त्म हो गया है,कितने लोगों को रोज़गार दिया? लंबित पड़े रिजल्ट को क्यों नहीं जारी किया? बागवान अपने सेब के दाम क्यों नहीं तय कर पा रहे हैं? युवाओं को नौकरी से क्यों निकाला जा रहा है।आउटसोर्स कर्मचारियों को समय से वेतन क्यों नहीं मिल रहा है। अब तक गोबर की ख़रीद क्यों नहीं हुई? किसानों का दूध कांग्रेस की गारंटियों के हिसाब से क्यों नहीं ख़रीदा जा रहा है। अभी कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में तो लोग बात ही नहीं कर रहे हैं जिसे सरकार ने कभी खोल कर दुबारा नहीं देखा। 18 से 60 साल के उम्र की हर महिला को सम्मान निधि क्यों नहीं मिल रही है? ऐसे बहुत से सवाल हैं जिन्हें प्रदेश के लोग हर चौराहे पर सरकार के नुमाइंदों से पूछने वाले हैं। सरकार के लिए इन सवालों के जवाब देना मुश्किल होगा। इसलिए सरकार अब मीडिया को ही टार्गेट कर रही है कि लोगों की आवाज़ उठने ही नहीं पाए।

सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले:जयराम

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तो गारंटी दी थी कि वह 300 यूनिट की बिजली फ्री देगी,जिसके कारण कांग्रेस सत्ता में आई।बिजली देने की बात छोड़िये जो सब्सिडी मिल रही थी,वह भी छीन ली।आने वाले समय में और भी सुविधाएं छीनने की तैयारी चल रही है।सोशल मीडिया पर ज़ोर-शोर से चल रहा है कि सरकार महिलाओं को एचआरटीसी में मिलने वाले आधे किराए की छूट की सुविधा भी बंद करने वाली है। पीडीएस भी सरकार के निशाने पर है। सुक्खू सरकार जब से सत्ता में आई तब से योजनाओं को बंद करने में लगी हुई है। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो लोगों को सुविधा देने की बजाय पहले से लोगों को मिल रही सुविधाओं को छीनने में लगी हुई है।यह सरकार लोगों का हक़ छीनने और डराने का काम कर रही है।तानाशाही से सरकार नहीं चलती है,सरकार को अपना जनविरोधी रवैया बदलना होगा।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika July 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IGMC से यूरोलॉजी ओपीडी चमियाना में शिफ्ट….शुरूआत में माइनर ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा
Next Article डेंगू का हॉटस्पॉट बना नाहन का अमरपुर मोहल्ला..90 मामले हुए दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?