By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IGMC से यूरोलॉजी ओपीडी चमियाना में शिफ्ट….शुरूआत में माइनर ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > IGMC से यूरोलॉजी ओपीडी चमियाना में शिफ्ट….शुरूआत में माइनर ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा
healthhimachal

IGMC से यूरोलॉजी ओपीडी चमियाना में शिफ्ट….शुरूआत में माइनर ऑपरेशन की मिलेगी सुविधा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/16 at 6:03 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-आईजीएमसी से यूरोलॉजी ओपीडी 22 जुलाई को अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शिफ्ट हो रहा है।शहर से चमियाना की दूरी करीब 12 किलोमीटर है।अस्पताल में अगले सप्ताह से यह सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है।मंगलवार को प्रैस वार्ता के दौरान आईजीएमसी के एमएस राहुल रॉव और अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने इसकी घोषणा की है। ऐसे में विभाग के शिफ्ट होने के बाद मरीजों को आईजीएमसी नहीं आना पड़ेगा।

बता दें कि यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी अभी तक आईजीएमसी में चलती है।हफ्ते में तीन दिन यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक गुर्दे, मूत्र पथ, मूत्राशय और मूत्र मार्ग के विकार से पीडि़त मरीजों का उपचार करते हैं। लेकिन अब चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बन गया है।तो ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ओपीडी को चमियाना शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में भी मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।

हफ्ते में तीन दिन लगेगी आपीडी

अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है कि जब तक चमियाना अस्पताल के लिए यातायात की पूरी व्यवस्था शुरू नहीं हो जाती है तब तक चमियाना में सोमवार, बुधवार, वीरवार को रोजाना ओपीडी लगाई जाएगी। वहीं यदि कभी चिकित्सक उपस्थित न हो तो एक ओपीडी शुक्रवार को अतिरिक्त लगाई जाएगी। ताकि मरीजों को उपचार के लिए इधर उधर न भटकना पड़े.

यह विभाग शिफ्ट होंगे

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सरकार ने अस्पताल के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी। अस्पताल के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए HRTC को दिया पत्र

वर्तमान में अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना पहुंचने के लिए एक ही बस जाती है। जिसमें चिकित्सक ही जाते हैं हालांकि कई बार यह बस दो चक्र काटती है लेकिन इस बस में काफी भीड़ लगी रहती है वहीं अभी यहां सडक़ के भी खस्ताहाल हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने एचआरटीसी को अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया है। वहीं लोनिवि को भी शीघ्रता से रोड को पक्का करने का आग्रह किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यातायात सुविधा मिलने पर ही यहां पर सभी ओपीडी निरंतर शुरू हो सकती है। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) जाने वाली सडक़ की दशा काफी खराब है। इस वजह से विभाग शिफ्ट करने में अभी आनाकानी की जाती रही। अब यूरोलॉजी विभाग ने अगले सप्ताह तक ओपीडी शिफ्ट करने को कहा है। औसतन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज अपनी बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आते हैं। इस वजह से यहां पर काफी भीड़ रहती है।

डॉ बृज शर्मा, प्राचार्य, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना)यूरोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गई है। 22 जुलाई से यहां पर शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि इससे पहले जो जरूरी व्यवस्थाएं है, उसे पूरा करने का कार्य पूरा किया जा रहा है।

TAGGED: Shimla Urology OPD shifted from IGMC to Chamiyana
Chandrika July 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी.. प्राचीन एकादश रुद्र मंदिर में अखंड जाप शुरू
Next Article सुक्खू सरकार अघोषित आपातकाल लागू करने की कर रही कोशिश : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी के बीच चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए घंटों इंतजार

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब का युवक 16.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Ago

आईटीआई राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सोलन ने जीती ओवरऑल स्पोर्ट्स ट्रॉफी, शिमला बना सांस्कृतिक चैंपियन

Ago

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : डॉ. राजीव बिंदल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?